Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Aryabhatt

ARYABHATT

आर्यभट  (४७६-५५०) प्राचीन  भारत  के एक महान  ज्योतिषविद्  और  गणितज्ञ  थे। इन्होंने  आर्यभटीय  ग्रंथ की रचना की जिसमें ज्योतिषशास्त्र के अनेक सिद्धांतों का प्रतिपादन है। [1]  इसी ग्रंथ में इन्होंने अपना जन्मस्थान कुसुमपुर और जन्मकाल शक संवत् 398 लिखा है।  बिहार  में वर्तमान  पटना  का प्राचीन नाम कुसुमपुर था लेकिन आर्यभट का कुसुमपुर दक्षिण में था, यह अब लगभग सिद्ध हो चुका है। एक अन्य मान्यता के अनुसार उनका जन्म  महाराष्ट्र  के अश्मक देश में हुआ था। उनके वैज्ञानिक कार्यों का समादर राजधानी में ही हो सकता था। अतः उन्होंने लम्बी यात्रा करके आधुनिक  पटना  के समीप कुसुमपुर में अवस्थित होकर राजसान्निध्य में अपनी रचनाएँ पूर्ण की। यद्यपि आर्यभट के जन्म के वर्ष का  आर्यभटीय  में स्पष्ट उल्लेख है, उनके जन्म के वास्तविक स्थान के बारे में विवाद है। कुछ मानते हैं कि वे  नर्मदा  और  गोदावरी  के मध्य स्थित क्षेत्र में पैदा हुए थे, जिसे  अश्मक  के रूप में जाना जाता था और वे अश्माका की पहचान मध्य भारत से करते हैं जिसमे  महाराष्ट्र  और  मध्य प्रदेश  शामिल है, हालाँकि आरंभिक बौद्ध ग्रन्थ अश्माका को दक्षिण